समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष बने  प्रमोद त्यागी

समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष बने  प्रमोद त्यागी


(लखनऊ)
 *मुजफ्फरनगर* *आज समाजवादी पार्टी में कई जनपदों में जिलाध्यक्ष की तैनाती कर दी गयी, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जारी की गई जिलाध्यक्षों की सूची के अनुसार मुजफ्फरनगर में एक बार फिर जनपद के वरिष्ठ नेताओं में शुमार पार्टी के मुख्य वक्ता एवं जिला बार संघ मुजफ्फरनगर की राजनीति के दिग्गज प्रमोद त्यागी एडवोकेट को मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। खतौली व बुढाना विधानसभा से सपा प्रत्याशी रहे प्रमोद त्यागी एडवोकेट पहले भी सपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप के स्थान पर सपा हाईकमान ने एक बार फिर प्रमोद त्यागी एडवोकेट पर विश्वास जताते हुए उनको जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। प्रमोद त्यागी एडवोकेट को कठिन विपक्ष में जिलाध्यक्ष की कमान  देना यही जताता है की पार्टी को मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों पर संघर्ष के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रमोद त्यागी एडवोकेट को ही उपयुक्त माना है। सपा में अनेक  दावेदारों को दरकिनार कर वरिष्ठ नेता प्रमोद त्यागी को जिलाध्यक्ष बनाया जाना समाजवादी पार्टी के लिए मजबूत कदम साबित होगा ऐसा समाजवादी पार्टी के अनेक नेताओं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए विश्वास जताया है।*


Comments
Popular posts
जमीयत उलमा-ए-हिंद की जिला इकाई का चुनाव सम्पन्न।
Image
नव विवाहिता ने पुलिस प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों से जान के खतरे की जताई आशंका
Image
लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास क्या नागरिक संशोधन विधेयक संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन है आइए जाने
मंसूरपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम को मिली बड़ी सफलता
Image
05 लाख की चोरी का खुलासा, 100%  बरामदगी व चोरी की पिकअप व 14 टायरा ट्रक सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार
Image